संभल में जुम्मा अलविदा की नमाज के अवसर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

संभल नगर को 19 सेक्टरों में बांटा 
जुम्मा अलविदा की नमाज केवल मस्जिदों और निर्धारित धार्मिक स्थलों के अंदर
नमाज स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी
खुफिया एजेंसियां कीसोशल मीडिया पर गतिविधियों पर नज़र
कानपुर:20 मार्च 2026
संभल:20 मार्च 2026
संभल में जुम्मा अलविदा के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस दिन को लेकर विशेष ध्यान दिया है, खासकर संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए। प्रशासन ने संभल नगर को 19 सेक्टरों में बांटा है और प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.
जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया है कि जुम्मा अलविदा की नमाज केवल मस्जिदों और निर्धारित धार्मिक स्थलों के अंदर अदा की जाएगी, जबकि सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर किसी प्रकार की नमाज की अनुमति नहीं है. इसके अलावा, नमाज स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी और खुफिया एजेंसियां सोशल मीडिया पर गतिविधियों पर नज़र रख रही हैं.
प्रशासन ने अपनी बैठक में पीस कमेटियों के सदस्यों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने को कहा ताकि भीड़भाड़ या किसी विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो. इस दौरान स्थानीय पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की तैनाती भी की गई है.
अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और प्रशासन ने चेतावनियाँ दी हैं कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

0 $type={blogger}:

Post a Comment